वाहन जांच के दौरान पुलिस से हाथापाई मामले में दो को किया गया गिरफ्तार

झाझा-जमुई मुख्य सड़क के धपरी मोड़ के समीप बीते सोमवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस के साथ हाथापाई और मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
झाझा. झाझा-जमुई मुख्य सड़क के धपरी मोड़ के समीप बीते सोमवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस के साथ हाथापाई और मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस के साथ बिना मतलब का गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. साथ ही एक सिपाही का वर्दी का कालर पकड़कर गाली गलौज किया है. इसके अलावा चालान काटने वाला मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस कारण आलोक कुमार व अमित कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताते चलें कि झाझा-जमुई मुख्य सड़क के धपरी मोड़ के समीप बीते सोमवार अपराह्न को वाहन जांच के दौरान दो बाइक सवार युवकों ने पुलिस के साथ मारपीट की है. पुलिस ने सोमवार को ही दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल की निर्देश पर उक्त स्थल पर सघन वाहन जांच अभियान चलाई जा रही थी. तभी जमुई की ओर से झाझा की तरफ एक बाइक पर दो सवार युवक आ रहा था. पुलिस ने उसे रोकने को कहा. रुकने के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक पुलिस के साथ भिड़ गए और हाथापाई करने लगा. जिसमें एक पुलिसकर्मी विनोद कुमार को चोटें भी आई है. जिसका इलाज अस्पताल में हुआ है. पुलिस ने बाइक संख्या बीआर 46आर-4732 को ही जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










