सड़क हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :28 Apr 2026 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल

शहर के महिसौड़ी चौक के समीप मंगलवार को सड़क दुघर्टना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. शहर के महिसौड़ी चौक के समीप मंगलवार को सड़क दुघर्टना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल महिला की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव निवासी राजेंद्र दास की पत्नी चंद्रावती देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि चंद्रावती देवी अपने बेटे के साथ सिकंदरा थाना क्षेत्र के मनजोष गांव में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान महिसौड़ी चौक के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि चंद्रावती देवी सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गयी. स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस स्कूटी चालक की पहचान करने में जुटी हुई है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन