दिल्ली में बिहारी युवक की मौत पर मांझी ने दिया विवादित बयान, बोले- मार दिया तो मार दिया

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की फाइल फोटो

Bihari Youth: दिल्ली में पांडव कुमार की हत्या के बाद बीजेपी सरकार सवालों से घेरे में है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान ने विवाद बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि और लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है. मामले की जांच होनी चाहिए.

विज्ञापन

Bihari Youth: दिल्ली में बिहार के खगड़िया निवासी पांडव कुमार की हत्या के मामले ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है. इस घटना को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विवादित बयान दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या बोले मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा, ‘दिल्ली में बिहार का युवक मारा गया है, कोई ऐसी बात होगी तो इसकी जांच की जाएगी. जांच के बाद अगर कोई दोषी होगी तो उस पर आवश्यक कार्रवाई होगी. इसमें कौन बड़ी बात है भाई, मार दिया तो मार दिया. कोई ऐसे ही जानबूझकर कोई किसी को नहीं मार देता है. आपको किसी ने क्यों नहीं मारा. किसी पर कोई शंका होगी. इसकी जांच होगी. अगर सचमुच में किसी निर्दोष को मारा गया है तो मारने वालों को सजा होगी.’

जीतन राम मांझी ने कहा कि किसी भी घटना में पूरी सच्चाई सामने आने से पहले जांच जरूरी होती है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर जांच में यह साबित होता है कि किसी निर्दोष की हत्या हुई है, तो दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.

तेजस्वी यादव को दिया जवाब

इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा भाजपा शासित राज्यों में बिहारियों की सुरक्षा पर उठाए गए सवालों पर भी मांझी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले वर्ष 2005 से पहले के बिहार को देखना चाहिए. मांझी ने कहा कि आज बिहारी कहलाना गर्व की बात है, जबकि पहले हालात अलग थे. मांझी ने यह बयान बिहटा में एक कार्यक्रम के दौरान दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मामला जानिए

मृतक पांडव कुमार बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला था और दिल्ली में फूड डिलीवरी का काम करता था. उस पर गोली चलाने का आरोप दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल नीरज बलहारा पर लगा है. मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें: ‘बिहारी होने के कारण मारी गोली’, पांडव कुमार की हत्या पर भड़के तेजस्वी, बोले- जल्द चाहिए न्याय

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन