सड़क दुर्घटना में मृत वृद्ध की तीन दिन बाद हुई पहचान

बीते शनिवार को एनएच-333 पर डुमरी चेकपोस्ट समीप सड़क दुर्घटना में मृत वृद्ध की तीन दिन बाद पहचान हो गयी है
सोनो. बीते शनिवार को एनएच-333 पर डुमरी चेकपोस्ट समीप सड़क दुर्घटना में मृत वृद्ध की तीन दिन बाद पहचान हो गयी है. उनकी पहचान राजपुर-डुमरी गांव निवासी प्रकाश मंडल के रूप में हुई. पहचान के बाद औपचारिकताएं पूरी कर शव को उनके परिवार सदस्यों को सौंप दिया गया. दुर्घटना के बाद जमुई सदर अस्पताल में मृत्यु होने और शव की पहचान न हो पाने के कारण शव को अस्पताल के शव गृह में रखा गया था. मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. बताते चलें कि ई रिक्शा में बैठे प्रकाश मंडल सहित अन्य सवारियों को एक तेज स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी. चालक के नशे में होने की बात सामने आयी थी. दुर्घटना में प्रकाश मंडल, बसंत मंडल व राजकुमार मंडल सहित तीन लोग घायल हो गये थे. घटनास्थल पर उस वक्त पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया. जहां से प्रकाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमुई रेफर किया गया था. यहां उनकी मृत्यु हो गयी थी. पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त करते हुए उस पर सवार एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया था. परिजनों सदस्यों ने बताया कि प्रकाश मंडल शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे. देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गयी. बाद में अस्पताल से सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और शव की पहचान की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










