अपने पतले और फ्लैट बालों को दिखाना चाहते हैं घना और बाउंसी? ये आसान ट्रिक्स आएंगी आपके काम

Published by :Saurabh Poddar
Published at :28 Apr 2026 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
how to make hair look thick and bouncy

पतले बालों को घना और बाउंसी कैसे दिखाएं Ai image

Hair Care Tips: अगर आपके बाल जल्दी फ्लैट हो जाते हैं और लाख कोशिशों के बाद भी उनमें वॉल्यूम नजर नहीं आता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और स्मार्ट हेयर केयर टिप्स की मदद से आप अपने पतले बालों को भी स्टाइलिश, फुलर और अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care TIps: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप घर से तो बालों को सेट करके निकले हों, लेकिन थोड़ी ही देर बाद जब आप आईने में देखते हैं तो आपके बाल एक बार फिर से चिपचिपे और फ्लैट नजर आने लग गए हों? जब ऐसा होता है तो आपक मूड पूरी तरह से खराब हो जाता है और पूरा लुक भी बिगड़ जाता है. यह समस्या खासतौर पर उन लोगों को होती है जिनके बाल पहले ही ही काफी पतले होते हैं. इन लोगों के साथ एक प्रॉब्लम यह भी है कि इनके बाल भी उस तरह से सेट नहीं होते हैं जैसा ये चाहते हैं. अगर आपके साथ भी आये दिन ऐसा ही होता है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को घना, बाउंसी और अट्रैक्टिव दिखने में मदद करते हैं. तो चलिए इन ट्रिक्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

सही शैंपू और कंडीशनर चुनें

अगर आपके बाल पतले हैं तो आपको हमेशा अपने लिए एक लाइट और वॉल्यूम बढ़ाने वाले शैंपू का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. इस तरह के जो शैंपू होते हैं वे आपके बालों को सिर्फ साफ नहीं करते हैं बल्कि उन्हें हैवी बनने से भी बचाकर रखते हैं. इसके अलावा आपको कंडीशनर का इस्तेमाल भी सिर्फ अपने बालों के सिरों पर ही इस्तेमाल करना चाहिए. जब आप कंडीशनर को अपने बालों की जड़ों पर लगाते हैं, तो वे चिपके हुए और ज्यादा ऑयली दिखने लग जाते हैं.

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से घर पर ही तैयार करें हेयर ग्रोथ ऑयल, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

बाल धोने का सही तरीका अपनाएं

जब आप अपने बालों को बहुत ज्यादा बार धोने लग जाते हैं, तो भी वे जड़ों से कमजोर होने लग जाते हैं. वहीं, अगर आप अपने बालों को बहुत दिनों तक नहीं धोते हैं, तो स्कैल्प में गंदगी और धूल जमा होने लग जाती है. आपके लिए बेस्ट होगा कि आप अपने बालों को हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार ही धोएं. इसके अलावा बालों को धोते समय अपने स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज भी जरूर करें. जब आप ऐसा करते हैं तो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की जड़ें मजबूत होती है.

हेयर ड्रायर का स्मार्टली इस्तेमाल करें

अगर आप अपने बालों को घना और बाउंसी दिखाना चाहते हैं तो हमेशा ही अपने बालों को धोने के बाद सिर को नीचे की तरफ करके ड्रायर से सुखाएं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बालों की जड़ों में एक अलग सा वॉल्यूम आ जाता है और वे घने भी दिखने लगते हैं. अगर आप रेगुलर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको पहले एक हीट प्रोटेक्शन सीरम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान

सही हेयरकट लेकर आता है फर्क

अगर आपके बाल पतले हैं तो आपका अपने लिए एक सही हेयरकट का चुनाव करना और भी जरूरी हो जाता है. लेयर्स, बॉब कट या स्टेप कट जैसे हेयरस्टाइल आपके बालों को ज्यादा बाउंसी और घना दिखाने में मदद करते हैं. वहीं, बहुत ही लंबे और सीधे बाल रखते हैं तो वे और भी ज्यादा पतले लगने लगते हैं. आपको हमेशा अपने हेयर टाइप और चेहरे को देखते हुए अपने लिए एक हेयरकट चुनना चाहिए.

बैककॉम्बिंग और स्टाइलिंग ट्रिक्स अपनाएं

अगर आप किसी स्पेशल मौके पर अपने बालों को इंस्टैंटली घना दिखाना चाहते हानि, तो इसके लिए आप हल्की बैककॉम्बिंग तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आपको अपने सामने या फिर क्राउन एरिया में मौजूद बालों को थोड़ा पीछे से कंघी करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बालों में इंस्टेंट वॉल्यूम आता है. इसके अलावा आप अगर चाहें तो एक ड्राई शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपके बाल काफी ज्यादा फ्रेश और बाउंसी दिखने लग जाते हैं.

यह भी पढ़ें: कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? आज से ही घर पर शुरू करें ये आसान उपाय

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola