टीवी के पीछे की दीवार को दें शानदार मेकओवर, इन 6 ट्रिक्स से बिना ज्यादा खर्च के मिलेगा क्लासी और लग्जरी लुक

Updated:
विज्ञापन

टीवी के पीछे की दीवार को सजाने के ट्रिक्स AI image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

TV Wall Decor Ideas: लिविंग रूम को सजाते समय हम बाकी चीजों पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन टीवी वाली दीवार को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपको भी अपना टीवी एरिया थोड़ा फीका और बोरिंग लगता है, तो कुछ आसान बदलावों से आप इस जगह को बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव बना सकते हैं.

विज्ञापन

TV Wall Decor Ideas: जब भी हमारे घर मेहमान आते हैं और हम उन्हें बैठाने के लिए लिविंग रूम में लेकर जाते हैं, तो उनकी नजर सबसे पहले वहां रखी टीवी और उसके आसपास की दीवार पर ही जाकर टिकती है. आपको भले ही दीवार पर टंगी यह टीवी सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया लगती हो, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. हमारे लिविंग रूम में रखा हुआ टीवी हमारे पूरे कमरे का सबसे जरूरी स्पॉट होता है. अक्सर हम अपने लिविंग रूम को तो बहुत ही अच्छे से सजा लेते हैं, लेकिन जब बात आती है टीवी और उसके आसपास की जगह को सुंदर और महंगा दिखाने की, तो हमें ऐसा लगता है कि इसके लिए हमें बहुत सारे डेकोरेटिव आइटम्स खरीदने होंगे, हैवी अलमारी खरीदनी होगी और ढेर सारे पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे.

विज्ञापन

अगर आपको भी ऐसा ही लगता है, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपकी पूरी सोच बदलकर रह जाने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप टीवी के पीछे की इस दीवार को बहुत ही कम सामान में बहुत ही जबरदस्त और अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं. जब आप इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ लेंगे, तो आपको यह समझ में आने लगेगा कि किस तरह से आप सही कलर, थोड़ी सी अच्छी लाइटिंग और सिंपल ट्रिक्स को अपनाकर इस जगह को घर का सबसे खूबसूरत कॉर्नर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

सही रंग और पेंट का कमाल

अगर आप टीवी के पीछे की दीवार को सजाना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका है उस दीवार पर सही रंग का इस्तेमाल करना. अगर आप पूरी दीवार पर बहुत सारी चीजें नहीं टांगना चाहते हैं, तो टीवी के पीछे वाली दीवार पर कोई डीप या फिर अट्रैक्टिव कलर करवाकर छोड़ दें. इसे ही कॉमन लैंग्वेज में 'एक्सेंट वॉल' भी कहते हैं. डार्क ब्लू, डार्क ग्रीन या फिर चारकोल ग्रे जैसे कलर्स टीवी स्क्रीन के साथ बहुत ही सुंदर लगते हैं और कमरे को एक मॉडर्न लुक भी देते हैं. अगर आप इस दीवार को पेंट नहीं करवाना चाहते हैं, तो आप सिंपल और लाइट डिजाइन वाला वॉलपेपर भी लगा सकते हैं. इससे दीवार बिना किसी भारी सामान के भी भरी-भरी और सुंदर दिखने लगती है.

फ्लोटिंग शेल्फ का करें स्मार्ट इस्तेमाल

टीवी के पीछे की दीवार पर बहुत ही हैवी अलमारी या फिर लकड़ी के बड़े-बड़े कैबिनेट्स लगाने से बेहतर है कि आप इनकी जगह पर एक या दो पतली फ्लोटिंग शेल्फ लगा दें. इस फ्लोटिंग शेल्फ की सबसे बड़ी खासियत होती है कि यह देखने से ही हवा में तैरती हुई लगती है और जगह भी कम घेरती है. इस शेल्फ पर आपको बहुत सारी चीजें भरकर रखने की जरूरत नहीं है. सिर्फ एक छोटा सा इनडोर प्लांट, अपनी पसंद की एक या दो किताबें या छोटी फोटो फ्रेम रख दें. सामान के बीच थोड़ा खाली स्पेस जरूर छोड़ें ताकि जगह साफ-सुथरी और देखने में सुकून देने वाली लगे.

ये भी पढ़ें: बिस्तर के पीछे की खाली दीवार को बनाएं कमरे का 'सेंटर ऑफ अट्रैक्शन', अपनाएं ये लेटेस्ट डेकोर आइडियाज

छोटे और सुंदर पौधों से लाएं फ्रेशनेस

नेचुरल चीजों की यह सबसे बड़ी खासियत होती है कि वे किसी भी जगह की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं. ऐसे में आप अगर चाहें, तो टीवी के पास एक छोटा सा हरा-भरा पौधा भी रख सकते हैं. ये छोटे से पौधे कमरे के पूरे माहौल को बदलकर रख देते हैं. आप टीवी स्टैंड के एक तरफ छोटा सा स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या फिर पीस लिली का गमला बिना किसी टेंशन के रख सकते हैं. इस तरह के पौधे कमरे में फ्रेशनेस लेकर आते हैं और साथ ही टीवी की ब्लैक स्क्रीन को देखते-देखते होने वाली बोरियत को भी कम कर देते हैं. अगर आपके पास असली पौधों की देखभाल का समय नहीं है, तो आप अट्रैक्टिव लुक वाले आर्टिफिशियल पौधे भी चुन सकते हैं.

सही लाइटिंग का चलाएं जादू

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन सही लाइटिंग से आप टीवी एरिया के लुक को पूरी तरह से बदल सकते हैं. जब हम रात के समय टीवी देखते हैं, तो उस समय तेज लाइट होने की वजह से हमारी आंखों में चुभन महसूस होती है. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए टीवी के पीछे वॉर्म येलो स्ट्रिप लाइट का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. इस तकनीक को बैकलाइटिंग भी कहा जाता है. यह लाइट टीवी की स्क्रीन के पीछे से हल्की सी रोशनी देती है, जिससे दीवार बहुत प्रीमियम और महंगी दिखती है. इसके अलावा आप अगर चाहें, तो टीवी के बगल में एक छोटा और सुंदर सा साइड टेबल लैंप भी रख सकते हैं. यह सिर्फ देखने में अच्छा नहीं लगता है, बल्कि यह आपके टीवी देखने के एक्सपीरियंस को भी बेहतर बना देता है.

ये भी पढ़ें: सीढ़ियों के नीचे की खाली जगह को बेकार समझने की न करें भूल, इन तरीकों से बनाएं इसे घर का सबसे खूबसूरत कॉर्नर

बिखरे हुए तारों को छुपाना है सबसे जरूरी

टीवी के आसपास की जगह को भले ही आप कितनी भी अच्छी तरह से क्यों न सजा लें, लेकिन अगर इस जगह पर सेट-टॉप बॉक्स, वाई-फाई और टीवी के तार बिखरे हुए दिखाई दें, तो सबकुछ खराब ही दिखने लग जाता है. एक शानदार और लग्जरी लुक पाने के लिए इन वायर्स यानी की तारों को अच्छी तरह से छुपाना सबसे जरूरी हो जाता है. इन वायर्स को छुपाने के लिए और मैनेज करके रखने के लिए आप बाजार में मिलने वाले सस्ते केबल क्लिप्स या केबल कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन सभी वायर्स को एक साथ बांधकर टीवी के पीछे या फिर केबल होल्डर में छुपाकर रख दें. जब टीवी के आसपास एक भी वायर नजर नहीं आएगा, तो वह जगह अपने आप बहुत साफ, ऑर्गनाइज्ड और क्लासी दिखने लगेगी.

दीवार पर फोटो फ्रेम की सादगी

अगर आपकी टीवी वाली दीवार बहुत ही खाली और बेजान सी दिखाई दे रही है, तो ऐसी सिचुएशन में टीवी के किसी एक तरफ या फिर दोनों ही तरफ सिंपल आर्ट फ्रेम लगा दें. इस बात का खास ख्याल रखें कि इनका डिजाइन बहुत भड़कीला सा न हो. यहां पर सिंपल ब्लैक या वुडन बॉर्डर वाले फ्रेम में कोई सादी सी पेंटिंग या परिवार की कोई फोटो लगाना ही काफी होता है. इसके अलावा टीवी के दोनों ही तरफ जबरदस्ती चीजों को भरने की जगह पर सिर्फ एक तरफ ही फ्रेम लगाने से उस दीवार को एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक मिल जाता है.

ये भी पढ़ें: सोफे के पीछे की खाली दीवार कर रही है लिविंग रूम का लुक खराब? इन 5 तरीकों से बदलें कमरे का पूरा लुक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola