बिस्तर के पीछे की खाली दीवार को बनाएं कमरे का 'सेंटर ऑफ अट्रैक्शन', अपनाएं ये लेटेस्ट डेकोर आइडियाज
बिस्तर के पीछे की खाली दीवार को सजाने के आइडियाज Ai image
Bedroom Decor Tips: क्या आपके बेडरूम में भी बिस्तर के पीछे की दीवार खाली पड़ी है और पूरा कमरा थोड़ा फीका-फीका सा लगता है? अगर हां, तो इस खाली दीवार को नजरअंदाज न करें. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और सही डेकोरेशन से आप अपने बेडरूम के इस कोने को बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश बना सकते हैं.
Bedroom Decor Tips: हमारे घर का बेडरूम वह जगह होती है, जहां पर हम अपने पूरे दिन की थकावट को दूर करने और कुछ पल का सुकून पाने के लिए आते हैं. आप इसे अपने घर का सबसे जरूरी कोना भी मान सकते हैं. जब भी हम पूरे दिन बाहर रहने के बाद अपने बेडरूम में वापस जाते हैं, तो हमारी नजर सबसे पहले बिस्तर और उसके पीछे की खाली दीवार पर जाती है. हमारे बेडरूम में भले ही कई तरह की चीजें रखी हुई हों और बाकी दीवारें भी सजी हुई हों, लेकिन बिस्तर के पीछे की जो दीवार होती है, उसे अक्सर हम आइडियाज की कमी होने की वजह से खाली ही छोड़ देते हैं. इस एक खाली दीवार की वजह से आपके पूरे कमरे का लुक बिल्कुल ही बोरिंग और फीका सा लगने लगता है.
अगर आप भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं और आपके बिस्तर के पीछे की दीवार बिल्कुल ही खाली और बोरिंग सी लग रही है, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का होने वाला है. आज हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज देने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिस्तर के पीछे की इस जगह को एक बिल्कुल ही नया और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं. तो चलिए इन स्मार्ट और अफोर्डेबल बेडरूम डेकोर आइडियाज के बारे में विस्तार से जानते हैं.

वॉलपेपर या 3D पैनल से नया लुक दें
अगर आप अपने बिस्तर के पीछे की दीवार को इंस्टैंटली एक नया और अट्रैक्टिव लुक देना चाहते हैं, तो इसके लिए वॉलपेपर का इस्तेमाल करना सबसे आसान और अफोर्डेबल तरीका है. अगर आप पूरी दीवार पर पेंट करवाने की झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बस बिस्तर के पीछे की इस खाली पड़ी दीवार पर अपनी पसंद का कोई भी एक सुंदर सा वॉलपेपर चिपका लें. अगर आपका कमरा थोड़े छोटे साइज का है, तो हल्के और छोटे-छोटे डिजाइन वाले वॉलपेपर्स का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट साबित होता है. इससे आपका कमरा सिर्फ बड़ा ही नहीं बल्कि अट्रैक्टिव भी दिखने लगता है. लेकिन अगर आपके कमरे का साइज बड़ा है, तो ऐसे में आप गहरे रंगों और बड़े डिजाइन भी चुन सकते हैं. आजकल आपको बाजार में काफी आसानी से और कम कीमत पर लकड़ी या फोम से बने 3D वॉल पैनल भी मिल जाते हैं. इन्हें किसी भी दीवार पर चिपकाना बहुत ही आसान होता है और ये काफी आसानी से खाली पड़ी दीवारों को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक दे देते हैं.
अपनी पसंद की तस्वीरों और पेंटिंग से सजाएं
अगर आप बिस्तर के पीछे की खाली पड़ी दीवार को सजाने की सोच रहे हैं, तो इसका एक बहुत ही प्यारा तरीका है उस पर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरों को लगाना. जब आप ऐसा करते हैं, तो आपको अपने कमरे में एक अलग तरह का अपनापन महसूस होने लगता है. इसके अलावा आप अगर चाहें तो इस दीवार पर अलग-अलग साइज की फोटो फ्रेम लेकर भी उन्हें दीवार पर एक बेहतर तरीके से टांग सकते हैं. इसमें आप अपनी पुरानी यादें, ट्रिप की तस्वीरें या फैमिली फोटो लगा सकते हैं. अगर आप बहुत सारी तस्वीरें नहीं लगाना चाहते, तो किसी सुंदर सी पेंटिंग को दीवार के बीच में लगा सकते हैं. बस इस बात का ख्याल रखें कि पेंटिंग या फ्रेम का रंग आपके कमरे के पर्दों या बेडशीट से थोड़ा मिलता-जुलता हो, ताकि सब कुछ देखने में अच्छा लगे.
ये भी पढ़ें: सीढ़ियों के नीचे की खाली जगह को बेकार समझने की न करें भूल, इन तरीकों से बनाएं इसे घर का सबसे खूबसूरत कॉर्नर
फ्लोटिंग शेल्व्स लगाना भी है बेहतरीन आईडिया
बिस्तर के पीछे की खाली पड़ी दीवार पर लकड़ी के छोटे-छोटे शेल्फ लगाना कमरे को अट्रैक्टिव लुक देने का एक बहुत ही आसान और स्टाइलिश तरीका है. ये देखने में तो सुंदर लगते ही हैं, साथ ही इनका इस्तेमाल आप सामान रखने के लिए भी कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो इन शेल्फ पर छोटे-छोटे पौधे, अपनी पसंदीदा किताबें, सेंटेड कैंडल्स या फिर छोटा-मोटा शो-पीस रख सकते हैं. शेल्फ लगाते समय बस इतनी बात का ख्याल रखें कि इन्हें बेड के सिरहाने से थोड़ी ऊंचाई पर लगाएं, ताकि जब आप बेड पर बैठें या उठें, तो आपका सिर इनसे न टकराए.
लाइट्स का सही इस्तेमाल करें
अगर आप अपने कमरे के माहौल को बदलना चाहते हैं, तो इसमें लाइटिंग का हाथ सबसे बड़ा होता है. सही लाइटिंग का इस्तेमाल करके आप अपने कमरे की सिंपल सी दीवार को भी पहले से ज्यादा खूबसूरत और अट्रैक्टिव बना सकते हैं. आप अगर चाहें तो बिस्तर के दोनों ही तरफ की दीवार पर हल्की पीली लाइटिंग वाले लैंप्स लगवा सकते हैं. ये लाइट्स आपकी आंखों में चुभती नहीं हैं और साथ ही कमरे को बहुत ही ज्यादा शांत और कम्फर्टेबल भी बना देती हैं. अगर आपका बजट कम है, तो आप दीवार पर फेयरी लाइट्स यानी छोटी झालर वाली लाइटें लगा सकते हैं. ये आपके कमरे को एक बहुत ही प्यारा और नया टच देंगी.
कपड़े और धागों से बनी चीजें टांगें
अगर आप अपने बेडरूम को थोड़ा सा यूनिक और आर्टिस्टिक लुक देना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको कॉटन के धागों या फिर कपड़ों से बनी हुई चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. आजकल कॉटन के धागों से बने मैक्रैम वॉल हैंगिंग बहुत ट्रेंड में हैं. ये दिखने में बहुत ही सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव होते हैं. जब आप इन्हें बिस्तर के पीछे की दीवार पर टांग देते हैं, तो आपका कमरा पहले से काफी ज्यादा सुकून भरा लगने लगता है. इसके अलावा आप अगर चाहें तो किसी सुंदर कार्विंग वाले ट्रेडिशनल कपड़े या फिर कढ़ाई की गई चादर को भी फ्रेम करवाकर दीवार पर टांग सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सोफे के पीछे की खाली दीवार कर रही है लिविंग रूम का लुक खराब? इन 5 तरीकों से बदलें कमरे का पूरा लुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए