कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? आज से ही घर पर शुरू करें ये आसान उपाय

Updated:
विज्ञापन
grey hair care tips

सफेद बालों को बढ़ने से रोकने के तरीके Ai image

Hair Care: इस आर्टिकल में हम कुछ आसान और नेचुरल हेयर केयर टिप्स के बारे में जानेंगे, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने में मदद कर सकते हैं. ये घरेलू नुस्खे न सिर्फ बालों की जड़ों को न्यूट्रिशन देते हैं, बल्कि उन्हें मजबूत, घना और हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करते हैं.

विज्ञापन

Hair Care: आज के समय में काफी कम उम्र में ही बालों का सफेद हो जाना एक कॉमन प्रॉब्लम बनकर सामने आयी है. गलत डाइट, स्ट्रेस, नींद की कमी और बढ़ते हुए पॉल्यूशन की वजह से एक बड़ी आबादी ऐसी है जीने बाल समय से पहले ही सफेद होने लग गए हैं. जब बाल सफेद होना शुरू होते हैं, तो हम इसे छुपाने के लिए बालों को डाई करना शुरू कर देते हैं या फिर काली मेहंदी का इस्तेमाल करने लग जाते हैं. दुकानों में मिलने वाले इस तरह के प्रोडक्ट्स समय के लिए बालों को काला तो कर देते हैं, लेकिन जब आप इनका इस्तेमाल समय तक करते रहते हैं, तो इनमें मौजूद केमिकल्स की वजह से आपके बाल और भी ज्यादा डैमेज हो जाते हैं. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप बालों के सफेद होने की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल कर सकेंगे. ये सारे उपाय पूरी तरह से नेचुरल है और आप इन्हें काफी आसानी से मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

आंवला का इस्तेमाल करना शुरू करें

बालों के लिए आंवला को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपके बालों की जड़ों को एक बार फिर से मजबूती देने का काम करते हैं. इसके अलावा आंवला समय से पहले आपके बालों को सफेद होने से भी बचाकर रखता है. आप अगर चाहें तो आंवले का जूस बनाकर पी भी सकते हैं या फिर आंवले के पाउडर को नारियल के तेल में मिलाकर अपने स्कैल्प पर भी लगा सकते हैं. हफ्ते में सिर्फ 2 बार इसके इस्तेमाल से आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से घर पर ही तैयार करें हेयर ग्रोथ ऑयल, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

नारियल तेल और करी पत्ता का इस्तेमाल

अपने सफेद बालों को एक बार फिर से काला करने के लिए आप नारियल के तेल में करी पत्ता मिक्स करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको नारियल के तेल में करी पत्ता डालकर उसे अच्छे से गर्म कर लेना है और जब यह ठंडा हो जाए तो इस तेल से अपने स्कैल्प को मसाज करना है. यह आपके बालों के नेचुरल रंग को मेंटेन करके रखने में मदद करता है और साथ ही बालों को सफेद होने से रोककर भी रखता है. इसके अलावा नारियल का तेल और करी पत्ता आपके बालों को न्यूट्रिशन देकर उन्हें घना बनने में भी मदद करता है.

मेहंदी और कॉफी का मिक्सचर

अगर आप अपने सफेद बालों को एक नेचुरल तरीके से छिपाना चाहते हैं, तो आपको मेहंदी और कॉफी पाउडर के मिश्रण का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. यह एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपके बाल अंदर से कंडीशन होते हैं और उन्हें नेचुरल काला रंग भी मिलता है. इन दोनों ही चीजों को अच्छे से मिक्स करके अपने बालों पर लगाएं और करीबन 1 से 2 घंटे बाद अच्छी तरह से धो लें.

यह भी पढ़ें: इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola