शराब के नशे में धुत युवक गिरफ्तार
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :28 Apr 2026 10:51 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकाई मुख्य चौक पर शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
चकाई.
पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकाई मुख्य चौक पर शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक शराब पीकर मुख्य चौक पर हो-हंगामा कर रहा है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लेकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की जिसमें उसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. गिरफ्तार युवक की पहचान गया जिले के गुरुवा थाना क्षेत्र के गुरुवा गांव निवासी मुन्ना कुमार उर्फ अनिल कुमार पिता सूर्य देव राम के रूप में हुई है. गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह गया से बारात मैं शामिल होने चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव जा रहा था. इस क्रम में उसने रास्ते में शराब का सेवन किया था और चकाई चौक पर उतरकर टहल रहा था तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. इस अभियान में चकाई थानाध्यक्ष के साथ अवर निरीक्षक गौतम पासवान, आलो रानी एवं पुलिस के जवान मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










