डीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Aug 2024 10:06 PM
वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई
जमुई. जिले के सिकंदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय सिकंदरा में वेतन के नाम पर प्रधानाध्यापक के द्वारा बीपीएससी शिक्षकों से राशि वसूली के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्रवाई की है. उक्त शिक्षक से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. गौरतलब है कि सिकंदरा मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक सह डीडीओ भारतेंदु कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था. इसमें यह दिख रहा था कि बीपीएससी शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर उनके द्वारा राशि की वसूली की जा रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अब जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में कार्रवाई करते हुए पत्र जारी किया है. जारी पत्र में यह कहा गया है कि अगर 24 घंटे के भीतर उनके द्वारा स्पष्टीकरण का संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










