ePaper

ठेकेदार ने महिला मजदूर को पीटकर किया घायल

Updated at : 31 Aug 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
ठेकेदार ने महिला मजदूर को पीटकर किया घायल

सदर थाना क्षेत्र के खरगौर गांव के समीप की घटना

विज्ञापन

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के खरगौर गांव के समीप शनिवार को एक ठेकेदार ने महिला मजदूर को पीटकर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 112 नंबर की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच 112 नंबर की पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. घायल महिला की सदर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी कैलाश मांझी की पत्नी पातो देवी ने बताया कि अगहरा गांव निवासी ठेकेदार बबलू राम द्वारा जमुई के विभिन्न जगहों से मजदूरों को इकट्ठा कर कानपुर ईंट-भट्टे पर काम करने के लिए भेजा जाता था. मैंने कुछ वर्ष पूर्व बबलू राम से बीस हजार रुपया कर्ज लिया था. इसके बदले कानपुर में कई वर्षों तक ईंट-भट्टा पर काम कर उनका कर्ज उतार दिया. इसके बावजूद ठेकेदार बबलू राम कानपुर जाने का दबाव बना रहा था. मेरे इंकार करने से नाराज बबलू राम ने शनिवार को जब मैं ई-रिक्शा पर सवार होकर जमुई आ रही थी तभी खड़गौर गांव के समीप अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की, जिससे मैं घायल हो गयी. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन