ePaper

तीन से सात तक होगी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

Updated at : 31 Aug 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
तीन से सात तक होगी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

समाहरणालय परिसर में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद आयोजन समिति की हुई बैठक

विज्ञापन

जमुई. वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम 2024-25 के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय परिसर में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद आयोजन समिति की बैठक हुई. इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना के निर्देशानुसार जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 3 सितंबर 2024 से 7 सितंबर 2024 तक श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई में आयोजित की जायेगी. उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत फुटबॉल, कबड्डी, वालीबाॅल, खो-खो, रग्बी, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, कुश्ती, शतरंज तथा योगा की प्रतियोगिता होंगी. इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के बालक-बालिका भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि दिनांक 3 सितंबर 2024 को एथलेटिक्स के सभी प्रतियोगिता, दिनांक 4 सितंबर 2024 को कबड्डी, वालीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, कुश्ती, शतरंज एवं योगा की प्रतियोगिता, दिनांक 5 सितंबर 2024 को फुटबॉल, दिनांक 6 सितंबर 2024 को रग्बी तथा 7 सितंबर 2024 को क्रिकेट की प्रतियोगिता होगी. जिलाधिकारी ने बताया कि खेल में भाग लेने से बच्चे बच्चियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन