Health Tips: कड़ाके की इस ठंड में इन सस्ते मौसमी फलों का करें सेवन, बढ़ेगी शरीर की इम्यूनिटी, रहेंगे निरोग...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2023 3:56 PM

विज्ञापन

Health Tips: कड़ाके की ठंड अभी बिहार समेत कई राज्यों में पड़ रही है. इस ठंड में लोगों को अपना बचाव जरूर करना चाहिए. बाजार में अभी कुछ ऐसे फल मिल रहे हैं जो सस्ते दामों पर भी उपलब्ध हो सकते हैं और उनके सेवन से शरीर को फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

Health Tips: बिहार समेत देश के कई राज्यों में भीषण ठंड का प्रकोप है. सर्दी का मौसम जहां भीषण गर्मी से छुटकारा दिलाता है, वहीं अपने साथ कई तरह के इंफेक्शन, वायरल डिजीज भी लेकर आता है. सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, बुखार, निमोनिया से इस मौसम में लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में जरूरी है ठंड में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करना, ताकि आपको बीमारी परेशान न कर सके. यह तभी संभव है जब ठंड के मौसम में वरदान साबित होने वाले मौसमी फलों को अपने खानपान में शामिल करेंगे. इस समय फल बहुत हद तक सस्ते मिल जाते हैं. इसके सेवन से हम अपने शरीर के अंदर आने वाली बीमारियों को बहुत हद तक रोक पाने में सफल होते हैं.

स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं ये फल

विंटर सीजन में इन फलों का जरूर सेवन करना चाहिए. अमरुद कई लोगों का सर्दी के मौसम में सबसे फेवरेट फल होता है. खासतौर से बच्चों को लाल अमरुद देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है. फाइबर से भरपूर अमरुद शुगर पीड़ितों के लिए तो फायदेमंद है ही, यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की खान है. जबकि नाशपाती डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. खासतौर से आंतों की प्रक्रिया को दुरुस्त करने में नाशपाती बहुत फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन ई और सी भी होता है. जो स्किन की चमक भी बढ़ाता है.

संतरे का भी करें सेवन

संतरे में विटामिन सी और कैल्शियम भरपूर होता है. इसमें मौजूद तत्व इम्यूनिटी बढ़ाते हैं. जो किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने में कारगर है. इस मौसम में उपलब्ध खट्टे फलों को डाइट में जरूर शामिल करें. खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर आपके शरीर को बीमारियां, इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देती है.

Also Read: Skin Care Tips: ठंड के मौसम में स्किन का ऐसे रखें बेहतर ध्यान, भूलकर भी नहीं करें ये काम

सेब और अनार का फायदा

सेब तो गुणों की खान है. वैसे तो अब सेब हर महीने में उपलब्ध होता है. लेकिन सर्दियों में उपलब्ध सेब जरूर खाना चाहिए. इसमें पेक्टिन, फाइबर, सी और के जैसे विटामिन भी अच्छी मात्रा में होते हैं. शरीर में ताजगी बनाकर रखनी हो, डाइजेशन में दिक्कत हो, सबका एक हल है मौसमी. इसमें विटामिन सी भी खूब होता है. अनार दिखने में जितना लाल होता है उतना शरीर की नसों में दौड़ते खून के लिए उतना ही फायदेमंद होता है. ये खून तो बढ़ाता ही है ब्लड प्रेशर में भी फायदेमंद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन