hajipur news. वंदे मातरम्, राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वतंत्रता संग्राम की भावना का प्रतीक : डीएम

Published by : Abhishek shaswat Updated At : 07 Nov 2025 7:02 PM

विज्ञापन

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिलेभर में वंदे मातरम् का सामूहिक रूप से गायन किया गया

विज्ञापन

हाजीपुर. वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिलेभर में वंदे मातरम् का सामूहिक रूप से गायन किया गया. इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों, विद्यालयों एवं सरकारी संस्थानों में यह कार्यक्रम उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ. इसी कड़ी में हाजीपुर समाहरणालय में भी कार्यक्रम का आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अतिथियों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया. इस अवसर पर डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वतंत्रता संग्राम की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति के स्वर से गूंज उठा और सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया. मौके पर डीएम ने कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होना केवल एक ऐतिहासिक अवसर नहीं, बल्कि हमारे लिए गर्व का क्षण है, जो हमारे गौरवशाली अतीत और राष्ट्रीय एकता की भावना से जोड़ता है. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित भाव से राष्ट्रगीत को दोहराया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. कार्यक्रम में डीएम वर्षा सिंह, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी शालिनी शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन