शराब मामले में पकड़ा गया आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, मचा हड़कंप

प्रतीकात्मक तस्वीर
Hajipur News : हिरासत से भागे आरोपी की सड़क पर दौड़, फिर पुलिस ने दबोचा
Hajipur News (कैफ अहमद) : बुधवार को उस समय पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई, जब उत्पाद विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. बताया गया कि उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी के दौरान शराब से जुड़े आरोपी को पकड़कर हॉस्पिटल रोड स्थित उत्पाद थाना लेकर पहुंची थी. गाड़ी से उतरकर जैसे ही पुलिसकर्मी आरोपी को थाना के अंदर ले जाने लगे, तभी वह अचानक पुलिस के हाथ छुड़ाकर भाग निकला.
आरोपी कुछ ही दूरी पर फिर गिरफ्तार
आरोपी को भागते देख मौके पर मौजूद उत्पाद विभाग के जवानों के हाथ-पांव फूल गए और पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़ पड़े. भागता हुआ आरोपी हॉस्पिटल रोड से नगर थाना की ओर निकल गया. इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. पुलिसकर्मियों ने नगर थाना रोड के समीप आरोपी को दबोच लिया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पकड़ने के दौरान उत्पाद विभाग के जवानों ने आरोपी पर थप्पड़ और लात भी चलाई. इसके बाद चार सिपाहियों की निगरानी में आरोपी को वापस उत्पाद थाना लाया गया और बंद कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










