गोरौल में हज़रत गुलाम रसूल शाह वारसी का 42वां सालाना उर्स 2 जून को

मजार की तस्वीर
Hajipur News : 42वें सालाना उर्स में कुरानखानी, जलसा और चादरपोशी की तैयारियां पूरी
Hajipur News (सुधीर कुमार झा) : गोरौल प्रखंड के कटरमाला पंचायत अंतर्गत मुस्तफापुर हरशेर में हर साल कि भांति इस वर्ष भी हज़रत गुलाम रसूल शाह वारसी का 42वां सालाना उर्स मनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रहा है. मजार के सचिव इरशाद अहमद, शमशाद अहमद ने बताया कि हजरत गुलाम रसूल शाह वारसी का 42वां सालाना उर्स 2 जून 2026 को मनाया जाएगा.
भाईचारे के साथ होगा दो दिवसीय आयोजन
आगामी 1 जून सोमवार की सुबह कुरानखानी होगी और रात में जलसे का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें वाराणसी एवं लखनऊ के मशहूर कब्बाल पहुच रहे है. साथ कई जिलों के मौलाना भी इसमें भाग लेंगे. वही 2 जून मंगलवार को चादरपोषी किया जायेगा. उर्स में हर आने जाने बाले श्रद्धालुओ के लिए रहने और खाने का मुफ्त इंतजाम किया जायेगा. यह उर्स सभी समुदाय के लोगों द्वारा मिल जुल कर आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










