वैशाली: हाइवा हादसे में मासूम की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिली लोजपा (R) की टीम, मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग

Author Rajeev kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिलते लोजपा शिष्टमंडल | Prabhat Khabar Network

वैशाली जिले के कैथोलिया गांव में एक आठ वर्षीय बच्चे की हाइवा की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का एक दल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा. उन्होंने तत्काल राहत दिलाने की पहल की और मुआवजे व सरकारी नौकरी की मांग की.

विज्ञापन

Bidupur Kathaulia Child Road Accident Compensation Demand : वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत कैथोलिया गांव में हाइवा की चपेट में आने से आठ वर्षीय आदित्य कुमार की दर्दनाक मौत के बाद गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का एक शिष्टमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तत्काल राहत दिलाने की पहल

शिष्टमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से बातचीत कर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में तीन हजार रुपये की सहायता दिलाई. साथ ही पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि के लिए आवेदन भी भरवाया गया. यह राशि स्वीकृति के बाद सीधे परिवार के बैंक खाते में भेजी जाएगी.

10 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं ने राज्य सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि परिवार को आर्थिक संबल मिल सके.

कई नेता और ग्रामीण रहे मौजूद

शिष्टमंडल में प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, हरिहर पासवान, शंकर पासवान, पंचायत अध्यक्ष अरविंद पासवान, प्रखंड सचिव राजा पासवान, मुखिया अरुण साह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन