वैशाली में सोलर एनर्जी की बड़ी छलांग, 281 सरकारी भवनों पर शुरू हुआ बिजली उत्पादन

Author Kaif ahmed|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
फोटो -1- सरकारी भवन में लगा रूफटॉप सोलर संयंत्र | Prabhat Khabar Network

फोटो -1- सरकारी भवन में लगा रूफटॉप सोलर संयंत्र | Prabhat Khabar Network

वैशाली जिले में जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत 281 सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है. इससे न केवल हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सरकारी बिजली खर्च में सालाना 2 से 3 करोड़ रुपये की बचत भी होगी.

विज्ञापन

Vaishali Rooftop Solar Project : बिहार सरकार के जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत वैशाली जिले में सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाने का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है. अब तक 281 सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र चालू हो चुके हैं, जिससे हरित ऊर्जा उत्पादन के साथ सरकारी बिजली खर्च में भी बड़ी बचत होगी.

Vaishali News : 281 सरकारी भवनों पर शुरू हुआ सोलर बिजली उत्पादन

जिले में कुल 285 सरकारी भवनों पर 2.658 मेगावाट क्षमता के ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अब तक 282 भवनों पर 2.628 मेगावाट क्षमता के संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं. इनमें से 281 भवनों पर 2.608 मेगावाट क्षमता के संयंत्र कमीशन होकर बिजली उत्पादन शुरू कर चुके हैं, जबकि शेष भवनों पर कार्य अंतिम चरण में है.

हर साल 37 लाख यूनिट हरित बिजली का होगा उत्पादन

इन सौर ऊर्जा संयंत्रों से प्रतिवर्ष करीब 37 लाख यूनिट हरित बिजली का उत्पादन होने का अनुमान है. इससे सरकारी संस्थानों के बिजली बिल में हर साल लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये तक की बचत होगी. साथ ही लगभग 3,000 टन कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में भी कमी आएगी.

ग्रिड से जुड़े हैं सभी रूफटॉप सोलर प्लांट

ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर संयंत्र दिन के समय सरकारी भवनों की बिजली आवश्यकता पूरी करने के साथ अतिरिक्त बिजली को राज्य विद्युत ग्रिड में भी भेजते हैं. इससे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा.

डीएम ने नागरिकों से की पीएम सूर्य घर योजना अपनाने की अपील

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सौर ऊर्जा का विस्तार हरित, ऊर्जा-सक्षम और आत्मनिर्भर जिले की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने लोगों से पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने और केंद्र सरकार की सब्सिडी का लाभ उठाने की अपील की. इससे बिजली खर्च में दीर्घकालिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा.


विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन