बिहार पुलिस में चयन से राजापाकर में खुशी की लहर, काजल ने रचा इतिहास

काजल कुमारी की तस्वीर
Hajipur News : राजापाकर में जश्न का माहौल, काजल कुमारी की सफलता पर सम्मानित किया गया
Hajipur News (नीरज कुमार) : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी पंचायत के निवासी वकील राय एवं रीना देवी की पुत्री काजल कुमारी ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. बुधवार की शाम जैसे ही परीक्षा परिणाम जारी हुआ काजल की कामयाबी की खबर से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई. काजल ने बताया कि कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी सफलता में माता पिता एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. काजल की सफलता पर शिक्षकों,परिजनों और स्थानीय लोगों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की. काजल के पिता वकील राय ने बताया कि काजल शुरू से ही पढ़ाई में गंभीर रही हैं और उनका सपना पुलिस सेवा में जाकर समाज की सेवा करना था.
ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणा, क्षेत्र में खुशी
उसकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां भी मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं. मौके पर बधाई देने वालों में न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान, गौतम कुमार, सनोज यादव, दिलीप यादव ,अनिल यादव सुधीर कुशवाहा, छोटू सिंह, सनी सिंह, दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी, युवा समाजसेवी अनिल कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह आदि है.
Also Read : मलमलिया एनएच पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, पुलिस जांच में जुटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










