मलमलिया एनएच पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

पूछताछ में जुटी पुलिस

Siwan News : महिला के गले से दो लाख की चेन झपटकर भागे बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन

Siwan News (अमित सिंह) : मलमलिया एनएच 227 ए पर बुधवार की सुबह मुख्यालय के किचेन मार्ट के समीप अपाचे बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया. पीड़ित महिला के शोर मचाने के बावजूद दोनों अपाचे सवार उचक्के भागने में सफल रहे. महिला के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार व अन्य लोगों की भीड़ जुट गई. उसके बाद पीड़ित महिला के परिजन भी पहुंचे व सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी लेते हुए अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला.

अपाचे सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े उड़ाई 15 ग्राम सोने की चेन

घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के सिपाह निवासी अनिल कुमार शर्मा की पत्नी नैनमति देवी एकादशी पर्व को लेकर मंदिर में पूजा करने बुधवार की सुबह आई. महिला जब घर लौट रही थी कि किचेन मार्ट के समीप अपाचे बाइक पर सवार दो उचक्कों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. महिला अभी कुछ समझ ही पाती कि उचक्के आराम से फरार हो गए. पीड़िता ने घटना के संबंध में थाने को दिए आवेदन में कहा है कि छीनी गई चेन का वजन 15 ग्राम था. जिसकी कीमत करीब दो लाख रूपये है. दिनदहाड़े हुई इस घटना से मुख्यालय में कई तरह की चर्चा हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिनों छिनतई की घटना होना आम बात हो गई है. लोगो ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग करते हुए घटना में शामिल उचक्कों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपाचे सवार दोनों उचक्कों की पहचान में जुटी है.

Also Read : Saran News : आपाची और स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन