सीवान के सुरवालिया पुल के पास बाइक हादसा, इलाज के दौरान युवक की मौत

सांकेतिक तस्वीर
सीवान के नौतन थाना क्षेत्र में सुरवालिया पुल के पास एक भीषण बाइक दुर्घटना हुई है. इस हादसे में एक युवक की जान चली गई. परिजनों के अनुसार, युवक बाजार से लौट रहा था जब यह दुखद घटना घटी.
सीवान. नौतन थाना क्षेत्र के सुरवालिया पुल के समीप शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक दर्दनाक बाइक दुर्घटना में युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी नंदलाल खरवार के पुत्र विनीत कुमार के रूप में हुई है.
बाजार से लौटते समय हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार विनीत कुमार एक बच्चे के साथ बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे. इसी दौरान सुरवालिया पुल के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही विनीत कुमार की मौत हो गई.
बिना पोस्टमार्टम शव लेकर लौटे परिजन
घटना के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने घर लेकर चले गए. हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










