hajipur news. बिदुपुर में पैक्स चुनाव कल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2024 10:33 PM
प्रखंड की 15 पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के रामनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बूथवार टेबल लगा कर मतदानकर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण किया गया
बिदुपुर. पैक्स चुनाव के चौथे चरण में एक दिसंबर को बिदुपुर प्रखंड में होने वाले मतदान की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड की 15 पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के रामनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बूथवार टेबल लगा कर मतदानकर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण किया गया. मतदानकर्मी चुनाव सामग्री लेकर पंचायतवार बने मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए. 15 पंचायतों के पैक्स चुनाव के लिए कुल 39 बूथों पर 156 मतदान कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं सुरक्षा को लेकर हर पैक्स के लिए एक-एक पीसीसीपी बनाये गये हैं. वहीं, सेक्टर पदाधिकारी और जोनल पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. इस संबंध में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मनीष भारद्वाज ने बताया कि 15 पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर कुल 39 बूथ बनाये गये हैं. 156 मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. शांतिपूर्ण तरीके पैक्स चुनाव कराने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी. मतदानकर्मियों के बीच मतदान सामग्री वितरण कर दिया गया है. भयमुक्त माहौल में स्वच्छ व निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. चुनाव को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है एवं कर्मियों को तैनात किया गया है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 15 पीसीसीपी बनाये गए हैं. इसके अलावा सेक्टर पदाधिकारी और जोनल पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










