hajipur news. अहिंसा वह शस्त्र, जिससे दूसरों को बिना लड़े जीत सकते : डॉ अभिरंजन

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 21 Sep 2025 6:38 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना ने बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के स्मार्ट कक्षा परिसर में विश्व शांति दिवस मनाया

विज्ञापन

राजापाकर. राष्ट्रीय सेवा योजना ने बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के स्मार्ट कक्षा परिसर में विश्व शांति दिवस मनाया. कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो रविरंजन कुमार ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि मानव के अस्तित्व के लिए शांति आवश्यक है. विगत कई वर्षों से कई देश युद्ध में शामिल रहे हैं. यह विश्व शांति के लिए चिंता का विषय है. हम मानव जाति के समृद्धि एवं विकास के लिए युद्ध को त्याग कर शांति के मार्ग पर चलना होगा. भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं गौतम बुद्ध ने शांति का उपदेश दिया. भारत ही वह देश है, जहां सभी धर्म, सभी संप्रदाय के लोगों में शांति के साथ रहते हैं. डाॅ अभिरंजन कुमार ने कहा कि शांति एवं अहिंसा वह शास्त्र है, जिसे मानव बिना लड़े दूसरों को जीत सकता है. युद्ध से विनाश हो होता है, परंतु शांति से संपूर्ण जाति का कल्याण होता है. अंत में मानव के पास शांति के मार्ग के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं होता है. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डाॅ श्वेता कुमारी ने दिया एवं कार्यक्रम में अन्य शिक्षक प्रो सुनील कुमार, कुमार संजीव रंजन सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन