hajipur news. विलक्षण बनने के लिए हाथ व दिमाग के साथ दिल से भी काम करने की जरूरत : प्राचार्य

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 22 Sep 2025 7:11 PM

विज्ञापन

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

विज्ञापन

बिदुपुर. चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना, उन्नत भारत अभियान, रेड रिबन क्लब एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. अभियंत्रण महाविद्यालय में नवनामांकित बीटेक के छात्र-छात्राओं के लिए नौ दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत लगभग 50 कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने बताया कि बीटेक के छात्र-छात्राओं को अध्ययन के दौरान बड़े परिवर्तन से गुजरना पड़ता है. बीटेक की पढ़ाई सामान्य शिक्षा से तकनीकी शिक्षा की तरफ पहला कदम होता है. उन्होंने कहा कि लक्ष्य हमेशा बड़ा रखना चाहिए, क्योंकि लक्ष्य बड़े होने से लक्षण भी बड़े हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि जो विलक्षण बनना चाहते हैं, उनको हाथ और दिमाग के साथ ही दिल से काम करने की जरूरत होती है. ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से कंचन, शालिनी. डा फनेश चंद्र तथा अमन राज आदि के द्वारा छात्र-छात्राओं में आध्यात्मिक मूल्यों को उत्पन्न करने का प्रयास किया गया. शाम तक अभिषेक रंजन, दीपक कुमार, उत्तम कुमार, अमरीश राज, ऋषभ आनंद, एमडी मारूफ, सोनम कुमारी, अनुराग कुमार, संध्या कुमारी, रोहित कुमार, आदित्य कुमार सिंह, मनजीत कुमार, प्रणय कुमार शर्मा, आदर्श कुमार, रोहित कुमार, प्रबल कुमार, सुजीत कुमार, हर्षदीप कुमार, अमित लाल आदि छात्र-छात्राओं के द्वारा रक्तदान किया. मंच का संचालन बीटेक के छात्र-छात्राओं यथा प्रकाश कुमार, विजया श्रीवास्तव, श्रेया सिंह, आदित्य देव, सौरव सुमन, रोशन कुमार, अंशिका आदि के द्वारा किया गया. डाॅ गणेश ठाकुर, डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डा शिवांगी सक्सेना, डा रजनीश कुमार, प्रो अनुराग कुमार, प्रो इरफानूल हक, प्रो नेहा चौधरी, प्रो प्रियंका झा आदि के द्वारा सेशन कोआर्डिनेटर की भूमिका निभाई गई. डाॅ गणेश ठाकुर के द्वारा कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन