hajipur news. हाजीपुर से लापता बच्चा लालगंज से बरामद
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 21 Sep 2025 6:59 PM
बच्चे की पहचान हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के निवासी मनोज कुमार झा के पुत्र 10 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई है
लालगंज नगर. लालगंज थाना की पुलिस ने घर से गायब एक 10 वर्षीय बच्चे को रविवार को उसके परिजनों को सौंपा. इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक दस वर्षीय एक बच्चे का फोटो शेयर किया गया था. उस पर परिजन का मोबाइल नंबर अंकित था. रविवार को लालगंज में डायल 112 को लावारिस हालत में एक बच्चा मिला, जिसे लालगंज थाना पर लाया गया. इसके बाद दिए फोन कर परिजन को सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंचे परिजनों को लालगंज पुलिस ने बच्चे को सुपुर्द कर दिया. बच्चे की पहचान हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के निवासी मनोज कुमार झा के पुत्र 10 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










