hajipur news. कस्टडी में मृत कैदी के परिजनों से मिले राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 13 Sep 2025 7:37 PM

विज्ञापन

चौसीमा कल्याणपुर मे बीते पांच सितंबर को आइसक्रीम विवाद के बाद पुलिस हिरासत में मृत मो नासिर शाह के परिजनों से राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी ने शनिवार को मुकालात की

विज्ञापन

राजापाकर. थाना क्षेत्र के चौसीमा कल्याणपुर मे बीते पांच सितंबर को आइसक्रीम विवाद के बाद पुलिस हिरासत में मृत मो नासिर शाह के परिजनों से राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी ने शनिवार को मुकालात की. उन्होंने परिजनों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली एवं मृतक के प्रति गहरी संवेदना अर्पित की. इस मौके पर सैंकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे. स्थानीय लोगो ने अध्यक्ष बलियावी से इंसाफ की मांग किया है. आयोग के अध्यक्ष ने ग्रामीणों को बताया कि आयोग हर बिंदु पर जांच कर रही है. अल्पसंख्यक आयोग पूरी घटना के संबंध में पुलिस प्रशासन एवं आम जनता से जानकारी प्राप्त कर रही है. घटना में जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कारवाई की जायेगी. आयोग निष्पक्ष रूप से जांच कर नतीजे पर पहुंचेगी, चाहे कोई भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन