hajipur news. पैक्स के फायदे व उपलब्ध सुविधाओं की दी जानकारी
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 12 Sep 2025 6:54 PM
हाजीपुर प्रखंड के गौसपुर इजरा में सहकारिता विभाग की ओर से किसान सहकारी चौपाल का आयोजन किया गया
हाजीपुर. प्रखंड के गौसपुर इजरा में सहकारिता विभाग की ओर से किसान सहकारी चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल के माध्यम से किसानों के लिए पैक्स में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी. इस तरह का आयोजन पांच सितंबर से 24 सितंबर तक किया जा रहा है. इस संबंध में गौसपुर इजरा पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार राय ने बताया कि पैक्स में नुक्कड़ नाटक से किसानों एवं ग्रामीणों को पैक्स के प्रति जागरूक किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि पैक्स में धान की कीमत ज्यादा होती है. सभी किसान भाइयों को अच्छी कीमत पर पैक्स में धान देकर अपनी आमदनी को दोगुना कर सकते हैं. पैक्स में सदस्य बनने की विस्तृत जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी गई. पैक्स में संचालित काॅमन सर्विस सेंटर, जनवितरण, जन औषधि केंद्र सहित अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. इस दौरान बताया गया कि लोगों को अब गांव से कहीं दूर नहीं जाना होगा, सारी सुविधाएं पैक्स में दी जा रही है. ऑनलाइन संबंधित सुविधाएं जैसे जाति, आवासीय, आय, नौकरी से संबंधित फाॅर्म, जमीन संबंधित कागजात, पैसे की लेन देन सहित अन्य सभी कार्य किये जा रहे हैं. लोगों को कम पैसों में ये सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है. नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर रहे सदस्यों में कलाकार कुमार विश्वजीत सिंह, नितेश कुमार, सुप्रिया, अविनाश, संजीत कुमार, ललिता देवी ने ग्रामीणों को अपने नाटक के माध्यम से जानकारी के साथ साथ प्रेरित किया. इस मौके पर धीरज कुमार, विक्की कुमार, चंद्रिका राय, हरेंद्र राय, कमल राय, देवेंद्र राय,अशर्फी राय, ब्रह्मदेव राय, सन्नी कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










