hajipur news. हिंदी हमारे देश की प्राण व शान : प्राचार्य

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 15 Sep 2025 6:17 PM

विज्ञापन

जमुनी लाल महाविद्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी हुई

विज्ञापन

हाजीपुर. जमुनी लाल महाविद्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी हुई. इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो वीरेंद्र कुमार ने की व संचालन हिंदी विभाग के अध्यक्ष डाॅ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया. मुख्य वक्ता के रूप में आरएन काॅलेज के सहायक प्राध्यापक डाॅ श्याम किशोर प्रसाद उपस्थित रहे. संगोष्ठी का विषय था- बदलते परिदृश्य में हिंदी की दशा और दिशा. कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर किया गया. प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र से सम्मानित किया. शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा छोटेलाल गुप्ता और डा चिरंजीव ने पौधा देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया. प्राचार्य ने कहा कि हिंदी हमारे भारत की शान है, जान है और प्राण है. डाॅ श्याम किशोर प्रसाद ने हिंदी साहित्य के इतिहास पर विस्तार से अपनी बातें रखी. इन्होंने कहा कि हिंदी में वह सारे गुण उपस्थित हैं, जो एक राष्ट्रभाषा में होनी चाहिए. डाॅ छोटेलाल गुप्ता ने कहा कि हिंदी ने स्वतंत्रता संग्राम में पूरे राष्ट्र को एकता के धागे में पिरोया और स्वतंत्रता दिलायी. उन्होंने अपनी कविता ‘मैं हिंदी साहित्य का पुजारी हूं, सबके दिलों में रहता हूं’ का पाठ भी किया. डाॅ चिरंजीव ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में प्रो प्रीति कुमारी, डा प्रदीप कुमार सिंह, डा श्याम किशोर सिंह, डा रजनीश कुमार, डा वैभव, डा दीपशिखा चौधरी, डा अरुण दयाल, डा अरिहंत नचिकेता, डा अनामिका, डा मंजीता सहाय, डा उदय कुमार, संतोष कुमार, डा निर्मला, अभिषेक, डा नितिन कुमार, डा इर्तिजा हुसैन, डा अमरेश कुमार, डा श्वेता, डा निधी रस्तोगी, डा नेहाल अहमद, अभिषेक, मोनू कुमार, शिकक्षेत्तर कर्मचारियों में शंभू कुमार, राजीव कुमार, विश्वजीत कुमार, खान साहब, आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन