hajipur news. संदिग्ध हालत में मिला नवविवाहिता का शव, हत्या का आरोप
Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 21 Sep 2025 8:50 PM
महुआ थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत का मामला, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सरैया में है मायके
महुआ. थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत में संदिग्ध परिस्थिति में एक नवविवाहित महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद का शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस मामले में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी जयशंकर सिंह ने एक लिखित आवेदन महुआ थाना में देकर अपनी पुत्री जया उर्फ तनु की दहेज खातिर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. इस मामले में मृतका के पिता ने 10 लोगों को आरोपित किया है. मृतका के पिता ने बताया कि जया उर्फ तनु की शादी मुकुंदपुर सिंघाड़ा गांव निवासी कालीचरण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह के साथ बीते साल दिसंबर को हुई थी. उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहन दहेज में दिया गया. फिर भी उनकी पुत्री की दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर दी गयी और सभी लोग घर से फरार हो गये. इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










