hajipur election news. वैशाली में अशोक चौधरी ने सिद्धार्थ पटेल के लिए मांगा समर्थन

Updated:
विज्ञापन

वैशाली विधानसभा क्षेत्र के हजपुरा समेत कई जगहों पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी सिद्धार्थ पटेल के पक्ष में जनसंपर्क किया

विज्ञापन

वैशाली. वैशाली विधानसभा क्षेत्र के हजपुरा समेत कई जगहों पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी सिद्धार्थ पटेल के पक्ष में जनसंपर्क किया. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सिद्धार्थ पटेल के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा. इस दौरान मंत्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार सृजन योजना, जल-जीवन-हरियाली अभियान और मुख्यमंत्री स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जैसी योजनाओं से युवाओं, किसानों और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है. मंत्री ने जनता से अपील की कि विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए एनडीए को फिर से मजबूत समर्थन दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन