हाजीपुर में जाम का झाम: महुआ बाजार में जाम से जनजीवन प्रभावित, गर्मी में घंटों फंसे रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

जाम में फंसे लोग.

Hajipur News : भीषण जाम से गांधी चौक और देसरी रोड की ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

महुआ (वैशाली) से दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News :  महुआ बाजार में शनिवार सुबह अचानक लगे भीषण सड़क जाम के कारण पूरा बाजार अस्त-व्यस्त हो गया. तेज धूप और उमस भरी गर्मी में फंसे लोग घंटों तक परेशान रहे और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह दस बजे ही लग गया जाम

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे थाना चौक के समीप अचानक जाम लग गया. जब तक ट्रैफिक पुलिस कुछ समझ पाती, तब तक गांधी चौक और देसरी रोड की ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई.

काफी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य

भीषण गर्मी और उमस के बीच जाम में फंसे साइकिल, बाइक, कार, यात्री वाहन और मालवाहक वाहनों के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. लोग गर्मी से व्याकुल दिखाई दिए और काफी देर तक राहत का इंतजार करते रहे. ट्रैफिक पुलिस और ग्रामीण पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया। करीब दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई और लोगों को राहत मिली.

जाम से लोगों को होती है परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार में रुक-रुककर लगने वाले जाम के कारण आम जनता का काफी समय बर्बाद होता है. कई बार एंबुलेंस, दमकल सहित अन्य आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन