hajipur news. आंगनबाड़ी केद्रों पर हुआ अन्नप्राशन, छह माह से ज्यादा के बच्चों को ऊपरी आहार देने की सलाह

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 19 Sep 2025 6:55 PM

विज्ञापन

थीम के अनुसार आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पोषण जागरूकता और मतदाता जागरूकता रैली निकाली. आंगनबाड़ी केंद्र को रंग-बिरंगी सामग्रियों से सजाया गया

विज्ञापन

बिदुपुर. राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में छह माह पूरा कर चुके बच्चों को खीर खिलाकर मुंहजूठी रस्म की अदायगी की गयी. थीम के अनुसार आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पोषण जागरूकता और मतदाता जागरूकता रैली निकाली. आंगनबाड़ी केंद्र को रंग-बिरंगी सामग्रियों से सजाया गया. हरी शिमला मिर्च, साग सब्जी, विभिन्न प्रकार के मौसमी फल, चना गुड़, दूध, कई प्रकार की दालें, फूलों इत्यादि से स्टाल लगाया गया. सेविकाओं ने केंद्र पर मौजूद बच्चे को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया. अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के प्रदेश महासचिव सविता कुमारी यादव के द्वारा चकसिकंदर कल्याणपुर पंचायत के केंद्र संख्या 20 पर बच्चे की मां सहित उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि यह स्टाल सिर्फ दिखाने के लिए नहीं बल्कि आप को समझाने के लिए लगाया गया है. जिस तरह से यह स्टाल देखने में मनमोहक व सुंदर लगता है, ठीक उसी तरह यह सब खाने में शामिल करने से बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ, बुद्धिमान और सुंदर होंगे. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ होंगे. छह माह पूरे कर चुके बच्चों को बढ़ती उम्र के साथ मां के दूध के साथ साथ ऊपरी आहार खिलाना बहुत जरूरी है. इन्होंने यह भी बताया कि बच्चे को हर माह वजन एवं स्वास्थ्य जांच कराया जाये. दिन भर में कम से कम तीन से चार कटोरी अर्द्ध ठोस आहार सुपाच्य हल्का भोजन खिलाएं. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिका प्रीति कुमारी, कुणाल किशोर, विश्वनाथ राय, विजय कुमार, रामदयाल राय, अशर्फी देवी, आरती कुमारी सिन्हा, मंजू देवी, वीणा देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन