पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 30 Apr 2025 7:13 PM
गोपालगंज. गोपालपुर थाना क्षेत्र के पांच आरडी पुल के पास बुधवार को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया.
गोपालगंज. गोपालपुर थाना क्षेत्र के पांच आरडी पुल के पास बुधवार को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संगवाडीह बंजारी टोला गांव के निवासी मोहन चौहान के पुत्र प्रदीप कुमार तथा गरेयाखाल गांव के निवासी ललन खरवार का पुत्र दीपू कुमार के रूप में किया गया. गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के दौरान उनसे बाइक की कागज से मांगे जाने और नहीं दिखाने के कारण दोनों बाइक अभियुक्तों को पुलिस अपने साथ थाने ले आयी, जिसके बाद दोनो आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










