फुलवरिया पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 09 May 2025 7:45 PM

विज्ञापन

फुलवरिया. थाना क्षेत्र के जाटहां गांव निवासी एक अभियुक्त को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

फुलवरिया. थाना क्षेत्र के जाटहां गांव निवासी एक अभियुक्त को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष जयहिंद यादव ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त इंद्रेश ठाकुर है, जो योगेंद्र ठाकुर का पुत्र है. पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी. गुरुवार को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को उसके घर से दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की गयी और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाये हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन