हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर का मारा चाकू, भर्ती

Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 29 Apr 2025 6:52 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. थावे थाने के थावे गोलंबर के समीप हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर एक ट्रक चालक को बदमाशों ने चाकू मार दिया. इससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. थावे थाने के थावे गोलंबर के समीप हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर एक ट्रक चालक को बदमाशों ने चाकू मार दिया. इससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. पीड़ित चालक मोतिहारी जिले के केसरिया थाने के डेरवा मठिया गांव निवासी अहमद हुसैन का पुत्र अफजल हुसैन है. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो गये थे. पीड़ित ने बताया कि सोमवार की शाम थावे गोलंबर के पास पेड़ूकिया लेने के बाद कुछ लोग सड़क पर खड़े थे. ट्रक डाइवर ने भी दुकान से पेडूकिया लिया और गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए हॉर्न बजाकर साइड मांगा. इसी बात को लेकर युवकों ने उसके साथ मारपीट की. इसी दौरान चाकू से हमला कर दिया. थावे थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी में तीन आरोपितों की पहचान कर ली गयी है. उनकी गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया, लेकिन अबतक एक भी आरोपित पकड़ा नहीं जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन