ePaper

दीपों के त्योहार पर तिरंगा लाइट लगाकर देशभक्ति का दिया संदेश

Updated at : 21 Oct 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
दीपों के त्योहार पर तिरंगा लाइट लगाकर देशभक्ति का दिया संदेश

उचकागांव. प्रखंड क्षेत्र में दीपावली धूमधाम से मनायी गयी. प्रकाशोत्सव को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा.

विज्ञापन

उचकागांव. प्रखंड क्षेत्र में दीपावली धूमधाम से मनायी गयी. प्रकाशोत्सव को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा. अंधकार पर प्रकाश की जीत के इस पर्व को लेकर घर की साफ-सफाई कर लोगों ने खुशियों के दीए जलाये. दीपावली पर्व को लेकर बच्चों में जहां पटाखे छोड़ने के लिए उत्साह रहा. वहीं बड़े बुजुर्गों द्वारा घरों में मां लक्ष्मी व गणेश का पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गयी. दीप व मोमबत्तियां के साथ रंग बिरंगी लड़ियों से घरों की सुंदरता में चार चांद लग गया था. वहीं कई लोगों ने तिरंगा लाइट लगा कर देशभक्ति का संदेश दिया. ग्रामीण इलाके में रंग-बिरंगी लाइट और तिरंगा रोशनी एक अलग ही संदेश दे रही थी. इधर दीपावली पर्व को लेकर बीडीओ कुमार प्रशांत, सीओ विकेश कुमार तथा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार क्षेत्र प्रबुद्ध लोगों से पल-पल की खबर लेते रहे. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त तथा हर परिस्थिति से निबटने के लिए तैयार रखा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन