गोपालगंज से युवाओं को ‘सूखा नशा’ परोसने वाला गिरफ्तार

घटना से गिरफ्तार नशा परोसने वाला तस्कर की तस्वीर
Gopalganj News: गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सूखा नशा युवाओं को उपलब्ध कराने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बहोराहाता पुल के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक अपाची बाइक पर सवार एक युवक और एक महिला को रोककर तलाशी ली गयी. जांच के दौरान उनके पास से करीब 95 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ. इसके अलावा 600 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किये गये.
Gopalganj News: गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सूखा नशा युवाओं को उपलब्ध कराने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बहोराहाता पुल के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक अपाची बाइक पर सवार एक युवक और एक महिला को रोककर तलाशी ली गयी.
पुलिस जांच के दौरान बरामद
जांच के दौरान उनके पास से करीब 95 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ. इसके अलावा 600 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किये गये. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के करस घाट गांव के निवासी बलिस्टर सिंह का पुत्र हरकेश सिंह जबकि साथ में मौजूद महिला को भी हिरासत में लिया गया है.
पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए दोनों इलाके में ड्रग्स की सप्लाइ कर युवाओं को नशे की लत में धकेल रहे थे.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ‘सूखा नशा’ का कारोबार गांवों तक फैल चुका है. जिससे युवा पीढ़ी तेजी से प्रभावित हो रही है. ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई नशे के इस जाल को तोड़ने की दिशा में अहम मानी जा रही है.
थानाध्यक्ष ने क्या बताया
इस मामले में मांझा थाना कांड संख्या दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गयी है. मांझा थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि “सूखा नशा युवाओं के लिए घातक है. इस पर पूरी सख्ती से कार्रवाई जारी है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क का खुलासा किया जा रहा है. पुलिस ने कहा किसी को बख्शा नहीं जायेगा.
( गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट )
Also Read:सीवान में मोबाइल के बदले स्मैक बेचनेवाला धराया, स्मैक और मोबाइल बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










