सीवान में मोबाइल के बदले स्मैक बेचनेवाला धराया, स्मैक और मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन

स्मैक तस्कर की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News: सीवान जिले के रघुनाथपुर थाने के पतार गांव में नशे के कारोबार के नये तरीके का खुलासा हुआ है. नशा करनेवाले युवक के पास पैसा नहीं होता है, तो अपना मोबाइल देकर स्मैक खरीदते हैं. इस बात का खुलासा स्मैक के साथ पकड़ाये युवक ने किया. उसने बताया किवह स्मैक की बिक्री करता था और जिन ग्राहकों के पास पैसे नहीं होते थे.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले के रघुनाथपुर थाने के पतार गांव में नशे के कारोबार के नये तरीके का खुलासा हुआ है. नशा करनेवाले युवक के पास पैसा नहीं होता है, तो अपना मोबाइल देकर स्मैक खरीदते हैं. इस बात का खुलासा स्मैक के साथ पकड़ाये एक युवक ने किया. उसने बताया कि वह स्मैक की बिक्री करता था और जिन ग्राहकों के पास पैसे नहीं होते थे. वे मोबाइल देकर नशा के लिए स्मैक खरीदते थे. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसके पास से 16.40 ग्राम स्मैक स्मैक, 16 मोबाइल, कैश 32 हजार 420 रुपये बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार तस्कर की पहचान पतार गांव निवासी रमाकांत साह का पुत्र पप्पू कुमार हैं.

विज्ञापन

मामले में एसपी ने क्या कहा?


मामले में एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि ,अंसाव थाना को सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार बाजार निवासी पप्पू कुमार घर से स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-टू, मैरवा गौरी कुमारी के नेतृत्व में रघुनाथपुर और अंसाव थाना की संयुक्त टीम गठित की गयी. इसके बाद पुलिस टीम जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंची तो पुलिस को देख आरोपित भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. इस संबंध में रघुनाथपुर थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है.

(सिवान से पंकज की रिपोर्ट )

Also Read: बिहार के नवादा में हाथियों का कहर, युवक को पटक-पटक कर मार डाला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन