बिहार के नवादा में हाथियों का कहर, युवक को पटक-पटक कर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News:बिहार के नवादा में हाथियों का कहर बना हुआ हैं .महीने भर में दूसरी घटना हुई हैं.करीब 24 हाथियों का झुंड पिछले एक महीने से इस क्षेत्र में सक्रिय था. वन विभाग के रेंजर ने कहा हाथियों के झुंड को रजौली के जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिला के गोविंदपुर प्रखंड इलाके के माधोपुर पंचायत के जेठसारी टोला स्थित आनंद नगर में शुक्रवार रात करीब 10 बजे जंगली हाथी ने एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला. मृतक की पहचान स्वर्गीय बंधु राम के 58 वर्षीय पुत्र बच्चू राम के रूप में हुई है. इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही थाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया. इससे पहले 8 अप्रैल को भी इसी पंचायत में ब्रह्मदेव यादव की पत्नी मुन्ना देवी की जान हाथी ने ले ली थी. ये एक महीने में हाथियों के कहर से दूसरी मौत हुई हैं. लगातार हो रही घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है.

विज्ञापन

वन विभाग के आफिसर ने क्या कहा?

मौके पर पहुंचे वन विभाग के रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि करीब 24 हाथियों का झुंड पिछले एक महीने से इस क्षेत्र में सक्रिय था. विभाग द्वारा हाथियों के झुंड को रजौली के जंगल की ओर खदेड़ दिया गया था . लेकिन एक हाथी अब भी इलाके में भटक रहा है. जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिया जाएगा.

घटना के बाद गांव का माहौल

जंगली हाथियों के आतंक से पंचायत के कई घर भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने दो बार सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध भी जताया था. इसके बाबजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा हैं.
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है. ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को भय के माहौल से राहत मिल सके.

( नवादा से मोहम्मद जावेद नज़फ़ की रिपोर्ट )

Also Read: जनगणना के लिए आज से 31 मई तक घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, देना पड़ेगा इन 33 सवालों का जवाब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन