गोपालगंज में पंचायत समिति की योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और पूर्णता पर जोर, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

फोटो नं 06- प्रशिक्षण में शामिल अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज जिला पंचायत संसाधन केंद्र में पंचायत समिति की योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और समयबद्ध समापन को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. डीडीसी गौरव कुमार ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज जिला पंचायत संसाधन केंद्र में पंचायत समिति की योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन, समयबद्ध पूर्णता और नियमानुसार समापन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी गौरव कुमार ने किया. प्रशिक्षण में जिले के सभी बीडीओ, संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया.

विज्ञापन

योजना शुरू होने से समापन तक की प्रक्रिया समझी

प्रशिक्षण के दौरान पंचायत समिति स्तर से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, कार्य पूर्ण होने के बाद की प्रक्रिया, अभिलेखों के संधारण, योजना समापन और लंबित योजनाओं के त्वरित निष्पादन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गयी. अधिकारियों को योजना शुरू होने से लेकर कार्य पूर्ण होने और अंतिम समापन तक की तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया.

लंबित योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कराने का निर्देश

डीडीसी गौरव कुमार ने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब स्वीकृत योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन हो. उन्होंने अधिकारियों को पंचायत समिति की योजनाओं की नियमित समीक्षा करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया.

अभिलेखों को अद्यतन रखने पर दिया जोर

डीडीसी ने पूर्ण हो चुकी योजनाओं के समापन में अनावश्यक विलंब नहीं करने को कहा. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुपालन के साथ अभिलेखों को अद्यतन रखने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का नियमानुसार पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यों के क्रियान्वयन और समापन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन