गोपालगंज के मांझा में चौकीदार पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, एक आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मारपीट का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में एक चौकीदार पर जानलेवा हमला हुआ है. बेटे के विवाद के बाद आरोपित घर पर पहुंचे और मारपीट की. इस दौरान चौकीदार को लोहे की रॉड से घायल कर दिया गया.

विज्ञापन

Gopalganj News : मांझा थाना क्षेत्र के गौसिया गांव में मारपीट के दौरान चौकीदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित गौसिया गांव निवासी अखिलेश सिंह है. पुलिस ने उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया है. वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

बेटे के विवाद के बाद घर पर पहुंचकर हंगामा करने का आरोप

मांझा थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत गौसिया गांव निवासी हरे लाल मांझी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि उनका पुत्र रूपेश कुमार स्कूल से घर लौट रहा था. इसी दौरान गांव की रिद्धि कुमारी से उसका विवाद हो गया. जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुत्र को समझाकर विवाद समाप्त करा दिया था.

आरोप है कि इसके बाद अखिलेश सिंह, रिद्धि कुमारी, मुस्कान कुमारी समेत अन्य लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गये और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपितों ने उनकी पत्नी मालती देवी के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी.

पत्नी को बचाने पहुंचे चौकीदार पर रॉड से हमला

हरे लाल मांझी के अनुसार, सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे और विवाद समाप्त कराने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान आरोप है कि अखिलेश सिंह घर से लोहे की रॉड लेकर आया और जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया. रॉड का वार आंख के पास लगने से वह घायल हो गये.

प्राथमिकी में हरे लाल मांझी ने 20 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है. शोर सुनकर उनका पुत्र मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव कर उनकी जान बचायी.

एक आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी

थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि चौकीदार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अखिलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन