गोपालगंज में संबल योजना के तहत दिव्यांगजनों को मिली मोटर चालित ट्राई साइकिल, सांसद और डीएम ने किया निःशुल्क वितरण

Updated:
विज्ञापन

ट्राई साइकिल महिला को सौंपते डीएम व डीडीसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में संबल योजना के तहत दिव्यांगजनों को मुफ्त मोटर चालित ट्राई साइकिलें मिलीं. सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन और डीएम समीर सौरभ ने लाभुकों को ये सहायता प्रदान की. इससे दिव्यांगजनों को शिक्षा और रोजगार के लिए आने-जाने में बड़ी सुविधा होगी.

विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को संबल योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच मोटर चालित ट्राई साइकिल का निःशुल्क वितरण किया गया. सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन और डीएम समीर सौरभ ने पात्र लाभुकों को ट्राई साइकिल प्रदान की. ट्राई साइकिल मिलने पर लाभुकों ने खुशी जतायी.

विज्ञापन

दिव्यांगजनों को आवागमन में मिलेगी सहूलियत

इस मौके पर सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने कहा कि मोटर चालित ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. इससे वे शिक्षा, रोजगार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आसानी से आ-जा सकेंगे. उन्होंने कहा कि इस तरह की सहायता से दिव्यांगजन अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

पात्र लोगों तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ

डीएम समीर सौरभ ने दिव्यांगजनों से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही पात्र लाभुकों को समय पर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को कहा.

अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में डीडीसी गौरव कुमार, डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक राकेश चौबे, प्रभारी सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन