गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो चकनाचूर, पति की मौत, पत्नी-बेटे की स्थिति गंभीर
अस्पताल पहुंचे ग्रामीण
Bihar Accident News: गोपालगंज में एनएच-531 पर भीषण सड़क हादसे में एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी. हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हैं.
Bihar Accident News: गोपालगंज जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. नगर थाना क्षेत्र के थावे स्थित एनएच-531 पर चौरव गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
हादसे के समय स्कॉर्पियो में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे. घायलों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के मछागर गांव निवासी रामप्रवेश प्रजापति, उनकी पत्नी मनीषा देवी और 4 वर्षीय बेटे आर्यन कुमार के रूप में हुई है. तीनों इलाज कराकर घर लौट रहे थे.
इलाज के दौरान पति की मौत
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान रामप्रवेश प्रजापति की मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी और बेटे का इलाज जारी है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.
टक्कर के बाद मचा हड़कंप, लोगों ने किया रेस्क्यू
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.
ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. नगर थाना इंस्पेक्टर पीके प्रभाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हादसे ने एक खुशहाल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. जहां एक ओर पत्नी और मासूम बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, वहीं घर में मातम पसरा हुआ है.
Also Read: ED डायरेक्टर बन DM को लगाया फोन, पटना से गिरफ्तार हुआ शातिर जालसाज, पहले भी जज बनकर कर चुका है ठगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










