गोपालगंज के बंधौरा घाट कांड में घायल मोहन गुप्ता की मौत, PMCH में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Gopalganj News: गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंधौरा घाट गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल मोहन गुप्ता की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. मामले में वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है.
(गोपालगंज से सुरेश कुमार राय की रिपोर्ट)
Gopalganj News: गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंधौरा घाट गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल मोहन गुप्ता की पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. दो दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. घटना के बाद इलाके में शोक और तनाव का माहौल है.
घर में घुसकर बेटे के साथ भी की गई मारपीट
परिजनों के अनुसार हमलावरों ने मोहन गुप्ता के साथ मारपीट करने के अलावा उनके घर में घुसकर उनके पुत्र के साथ भी बेरहमी से मारपीट की. इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है.
प्राथमिक जांच में जमीन विवाद की बात
पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना की वजह भूमि विवाद बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल मोहन गुप्ता को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
वायरल वीडियो की भी हो रही जांच
पुलिस पीड़ित परिवार के बयान और सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे वीडियो के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है. स्थानीय लोगों ने भी सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










