कुंभ राशिफल 17 जून 2026: विरोधियों पर मिलेगी जीत, करियर में सफलता के योग 

Edited by Neha Kumari
Updated:
विज्ञापन

17 जून 2026 का कुंभ राशिफल

Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 June 2026 : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते हैं काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से आज का कुंभ राशि का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 June 2026: आज का दिन आपके लिए सूझबूझ, मेहनत और विरोधियों पर विजय प्राप्त करने वाला रहेगा. चंद्रमा दोपहर के बाद आपकी राशि के षष्ठम (छठे) भाव में कर्क राशि में गुरु और शुक्र के साथ युति बनाएंगे. पंचम भाव में स्थित सूर्य और बुध के प्रभाव से आप अपने विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त बनाए रखेंगे. कोर्ट-कचहरी और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में दोपहर बाद सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत और बुद्धिमत्ता आपको सफलता दिलाएगी. नौकरीपेशा लोगों के कार्यों की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों को उधार देने से बचना चाहिए, अन्यथा धन लंबे समय तक फंस सकता है. रचनात्मक और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी तथा आपकी प्रतिभा निखरकर सामने आएगी.

रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप समझदारी से निभाएंगे. परिवार के किसी सदस्य की समस्या सुलझाने में आपका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा. रिश्तेदारों के साथ बातचीत में संयम बनाए रखें, ताकि किसी प्रकार की गलतफहमी या मनमुटाव न हो.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में काम की व्यस्तता के कारण थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. मानसिक दबाव के चलते आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वे नाराज हो सकते हैं. संवाद बनाए रखें और अपनी परिस्थितियों को प्रेमपूर्वक समझाएं. इससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. मौसमी बीमारियां, सर्दी-खांसी या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या परेशान कर सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें और पर्याप्त आराम करें. संतुलित आहार और नियमित व्यायाम आपको ऊर्जावान बनाए रखेंगे.

  • सावधानी: फालतू के वाद-विवाद, गुस्से और अनावश्यक कानूनी मामलों से दूर रहें.
  • उपाय: भगवान गणेश को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और गणेश चालीसा का पाठ करें.
  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 8

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola