राजोपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना, सोते बच्चे को रौंदता हुआ घर में घुसा ट्रक
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तस्वीर
Begusarai News : छौड़ाही में दिल दहला देने वाली घटना: ट्रक ने घर को रौंदा, बच्चे की दर्दनाक मौत.
बेगूसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट
Begusarai News : छौड़ाही थाना क्षेत्र के ऐजनी पंचायत अंतर्गत राजोपुर गांव में 16 जून की अहले सुबह एक बेलगाम ट्रक मवेशी घर को तोड़ते हुए झोपड़ीनुमा एवं ईट खपरैल घर में घुस गया, जिससे घर में सोए एक बच्चा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गया, जबकि उसका दादी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृत बच्चा की पहचान राजोपुर गांव के वार्ड तीन निवासी सुधीर यादव के सात साल का पुत्र अंकेश राज एवं जख्मी रामबहादुर यादव की 62 वर्षीया पत्नी सुदामा देवी के रुप में की गई.
7 वर्षीय अंकेश राज की मौत
घटना से आक्रोशित लोगों ने दौलतपुर मालीपुर मुख्य पथ घटनास्थल के निकट घंटों जाम रखा, जिससे चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में राहगीरों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी. घटना की सूचना मिलते ही छौड़ाही थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गयी और दुर्घटनाकारित वाहनों एवं एक खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस ने बच्चा के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.
Also Read : सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल! नवादा में परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, केंद्राधीक्षक समेत तीन पर एफआईआर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










