ग्रिड में खराबी का असर, बखरी पीएसएस से जुड़े हजारों उपभोक्ता प्रभावित

मरम्मत करते विद्युत विभाग के कर्मचारी
Begusarai News : ग्रिड सब स्टेशन से पावर फेल होने के कारण बखरी पीएसएस के सभी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई. बिजली कटने से पंखे, कूलर और अन्य उपकरण बंद हो गए, जिससे लोगों को उमस भरी रात में भारी परेशानी झेलनी पड़ी.
बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : सोमवार देर रात ग्रिड सब स्टेशन से पावर फेल होने के कारण बेगूसराय जिले के बखरी पीएसएस के सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति अचानक बाधित हो गई. बिजली आपूर्ति ठप होते ही पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया और उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार जीएसएस में तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के कारण बखरी पीएसएस से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली करीब एक घंटे तक बाधित रही. इस दौरान घरों में पंखे,कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो गए,जिससे लोगों की रात की नींद भी प्रभावित हुई है. बिजली गुल होने के कारण उपभोक्ता देर रात तक जागकर आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे.
उमस भरी रात में बिजली संकट, एक घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा बखरी
खासकर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को गर्मी के कारण अधिक परेशानी झेलनी पड़ी.कई लोगों ने बिजली विभाग से संपर्क कर आपूर्ति बाधित होने की जानकारी भी ली.करीब एक घंटे बाद तकनीकी समस्या दूर किए जाने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य हो सकी.जहां बिजली आने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली.हालांकि, देर रात हुई इस कटौती ने लोगों की दिनचर्या के साथ-साथ उनकी नींद भी प्रभावित कर दी.स्थानीय उपभोक्ताओं पंकज केसरी, मुकेश चौरसिया,पप्पू पटेल,सोनू पोद्दार आदि ने बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की मांग करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की अचानक बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है. कहा कि बखरी में इन दिनों लगातार बिजली कटौती हो रही है. इस पर स्थानीय प्रशासन सहित विभागीय अधिकारियों पहली प्राथमिकता में लेना चाहिए.
Also Read : सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल! नवादा में परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, केंद्राधीक्षक समेत तीन पर एफआईआर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










