Wagon R Flex Fuel तो आ गई, लेकिन क्या इसके लिए ₹86,000 ज्यादा खर्च करना सही रहेगा?

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

Wagon R Flex Fuel (Photo: @CarFlowJP/X)

नई Wagon R Bioflex का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका फ्लेक्स-फ्यूल इंजन है. लेकिन इसकी असली फायदा तभी है जब आपके इलाके में E85 फ्यूल आसानी से मिलता हो. वरना ज्यादा कीमत चुकाने के बावजूद आम खरीदारों को कोई खास फायदा नहीं मिलेगा. आइए इस चीज को डिटेल में समझते हैं.

विज्ञापन

मारुति सुजुकी ने Wagon R Bioflex को ₹7.24 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह भारत की पहली ऐसी मास-मार्केट कार है जो पेट्रोल के साथ 85% तक एथेनॉल मिक्स करके भी चल सकती है. यह अपनी रेगुलर Wagon R ZXi+ पेट्रोल-मैनुअल वर्जन से करीब ₹86,000 महंगी है. लेकिन इसके बदले आपको न तो कोई नया डिजाइन मिलता है, न AMT गियरबॉक्स, और न ही कोई एक्स्ट्रा फीचर्स. असल में पूरा फोकस सिर्फ एक चीज पर है और वो है इसका इंजन और फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी. अब सवाल ये उठता है कि ये एक्स्ट्रा पैसा वसूल है या नहीं. आइए जानते हैं.

Maruti ने इस कार में क्या-क्या बदलाव किए?

1.2-लीटर K12N इंजन को खास तौर पर E20 से लेकर E85 तक के एथेनॉल ब्लेंड पर चलाने के लिए दोबारा डिजाइन किया गया है. ये कोई छोटा-मोटा बदलाव नहीं है, बल्कि काफी बड़ा अपग्रेड है. क्योंकि हाई-एथेनॉल फ्यूल नॉर्मल पार्ट्स के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है. इससे सील्स, फ्यूल लाइन्स और इंजेक्टर्स जल्दी खराब हो सकते हैं. इसलिए इन सभी हिस्सों में अलग मटेरियल यूज किया गया है और पूरे फ्यूल सिस्टम को दोबारा ट्यून किया गया है. इस इंजन के साथ अभी सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलेगा. ऑटोमैटिक का कोई ऑप्शन फिलहाल नहीं है. कंपनी ने भी अभी यह साफ नहीं किया है कि आगे इसे लाया जाएगा या नहीं.

यह भी पढ़ें: क्या पेट्रोल की जगह लेगा E100 Fuel? जानिए इसके फायदे और नुकसान

कौन खरीद सकता है Wagon R Bioflex?

Wagon R Bioflex फिलहाल सिर्फ कमर्शियल बायर्स के लिए ही उपलब्ध है. यानी इसे अभी केवल फ्लीट ऑपरेटर, कैब सर्विस और एग्रीगेटर ही खरीद सकते हैं. नॉर्मल प्राइवेट बायर्स के लिए यह अभी बाजार में नहीं है. अगर कम्पैरिजन की बात करें, तो Wagon R Tour H3 (commercial version) की शुरुआती कीमत करीब ₹4.99 लाख है और इसमें 1.0-लीटर का इंजन मिलता है. वहीं Bioflex मॉडल की कीमत इससे लगभग ₹1.35 लाख से ₹2.25 लाख तक ज्यादा है, जो इसके वेरिएंट पर डिपेंड करती है.

Wagon R Bioflex खरीदने से पहले चेक करें ये जरूरी बात

₹86,000 का जो प्रीमियम दिया जा रहा है, वो तभी फायदेमंद लगता है लगता है जब आप सच में रेगुलर तौर पर E85 फ्यूल भरते हों. क्योंकि वहीं पेट्रोल के मुकाबले कीमत में असली बचत मिलती है. लेकिन अगर आप E20 पर चल रहे हैं, तो रनिंग कॉस्ट में लगभग कोई खास फायदा नहीं मिलता. यह स्टैंडर्ड Wagon R के मुकाबले लगभग बराबर ही पड़ जाता है.

असल समस्या यही है कि E85 अभी ज्यादातर शहरों में, यहां तक कि बड़े मेट्रो शहरों में भी पूरी तरह से मौजूद नहीं है. इसलिए सिर्फ लॉन्च प्राइस देखकर फैसला मत कीजिए. सबसे पहले यह देख लीजिए कि जिन पेट्रोल पंपों पर आप रोज पेट्रोल भरवाते हैं, वहां E85 फ्यूल मिलता भी है या नहीं. अगर आपके आसपास या रोज के रास्ते में E85 आसानी से नहीं मिलता, तो इस गाड़ी का फायदा भी कम हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: अब कार के सर्विस बिल से नहीं बढ़ेगी टेंशन, Maruti Suzuki के नए प्लान में मिलेगी 10 साल तक राहत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola