बेखौफ चोरों का आतंक, जन सुराज जिलाध्यक्ष के घर से लाखों की लूट
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान
Jehanabad News : होरिलगंज में चोरी की बड़ी वारदात: गहने, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार बदमाश.
जहानाबाद से अशोक कुमार की रिपोर्ट
Jehanabad News : नगर थाना क्षेत्र के होरिलगंज मोहल्ले में एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपए मूल के संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. बदमाश देर रात खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर घर में प्रवेश किया एवं सोने के गहने, कीमती सामान एवं नगद समेत करीब 08 लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है. घटना के संबंध में पीड़ित जन सुराज के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि वे रोज की तरह रात में अपने घर के एक कमरे में अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे.
रात 2 बजे घर में घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
देर रात करीब दो बजे अचानक घर में किसी चीज के टूटने की आवाज हुई. आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई. जब वे घबराकर अपने कमरे से बाहर निकले, तो देखा कि बगल वाले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर चोर मौजूद थे, जो अलमारी खंगाल रहे थे. पीड़ित जिलाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत शोर मचाना शुरू किया, जिससे आस-पड़ोस के लोग जाग गए. इसके साथ ही उन्होंने फौरन नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई. पीड़ित नें बताया की स्थानीय लोगों के जुटने और पुलिस के मौके पर पहुंचने में देर हों गई. जिसका फायदा उठाकर चोर कमरे की खिड़की के सहारे सारा कीमती सामान लेकर फरार हों गये. पुलिस सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है. वहीं मुहल्लेवासियों नें पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है.
Also Read : पत्नी को बुलाकर बेरहमी से गला रेता, बेगूसराय कोर्ट का बड़ा फैसला, पति पर हत्या का आरोप साबित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










