जिला जनगणना हस्त पुस्तिका का काम 25 अगस्त तक पूरा करने का दिया निर्देश
समीक्षा बैठक में शामिल जिले के अधिकारी | Prabhat Khabar Network
मुख्य सचिव ने जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के डाटा की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए 25 अगस्त तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
jehanabad News : जहानाबाद में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जहानाबाद जिले से उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष ने भाग लिया. बैठक में जनगणना हस्त पुस्तिका के लिए संकलित और प्रविष्ट किए जा रहे आंकड़ों की शुद्धता, गुणवत्ता और विश्वसनीयता पर विशेष जोर दिया गया.
आंकड़ों का सत्यापन कर त्रुटिरहित बनाने का निर्देश
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका में दर्ज की जाने वाली सभी सूचनाओं का संबंधित स्तर पर सत्यापन किया जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि हस्त पुस्तिका में दर्ज आंकड़े त्रुटिरहित, अद्यतन और विश्वसनीय हों. डाटा के संकलन और प्रविष्टि के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा गया.
लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
बैठक में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के निर्माण की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई. लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए इससे संबंधित सभी कार्यों को 25 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया.
डाटा की गुणवत्ता का सूक्ष्म सत्यापन करें
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष ने संबंधित पदाधिकारियों को डीसीएचबी के लिए संकलित डाटा की शुद्धता और गुणवत्ता का सूक्ष्म स्तर पर सत्यापन करने का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करना सुनिश्चित करने को कहा.
उन्होंने कहा कि जनगणना से संबंधित आंकड़ों की विश्वसनीयता अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसलिए डाटा के संकलन, सत्यापन और प्रविष्टि के प्रत्येक स्तर पर विशेष सावधानी बरती जाए. समीक्षा बैठक में जिला जनगणना अधिकारी सह उप विकास आयुक्त तथा अपर जिला जनगणना अधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










